दायित्व मिलने पर सुरेश भट्ट का किया स्वागत

हल्द्वानी। भीमताल। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गुरुवार को भीमताल में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा कि सुरेश भट्ट के उपाध्यक्ष बनने से संगठन में धरातल से जुड़े कार्यकर्ता खुश हैं। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुडी, योगेश तिवारी, कमल जोशी, आशीष पाठक, पारस चंद्रा, धन सिंह राणा, विनीत जोशी, भुवन जोशी, विनोद पंत, रेयान खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *