31 दिसम्बर तक कार्य पूरा ना करने पर ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की दी चेतावनी

कानपुर।

चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने टर्मिनल के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि 31 दिसम्बर तक कार्य हो जाएं अन्यथा ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति की हर दिन अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की जाएगी। उन्होंने डीएम से कहा कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी कराएं।
चकेरी एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद की फ्लाइट अभी उड़ रही हैं। जल्द ही अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे सहित कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ान की सुविधा उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट विस्तार का कार्य हो जाने से विभिन्न शहरों में फ्लाइटें मिलेंगी तो शहर में उद्योग और कारोबार को गति मिलेगी। यह एयरपोर्ट औद्योगिक विकास में सहायक भी होगा। ऐसे में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसी रिपोर्ट प्रशासन द्वारा भेजे जाने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल मंत्री बुधवार को शहर आए और एयरपोर्ट पर  उन्होंने बैठक की। कहा कि हर हाल में 31 दिसम्बर तक नया टर्मिनल बन जाए। यदि नहीं बनता है दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ठेकेदार पर अपने मजदूरों की संख्या दोगुना कर काम पूरा नहीं हुआ तो सिर्फ मुकदमा ही नहीं होगा। ठेकेदार जेल भी जाएगा।  एक – एक कार्य जो किया जाना है उसकी सूची बनाकर प्रतिदिन दें। 24 घण्टे कार्य बंद नही होना चाहिए। हर दिन के कार्य की समीक्षा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने डीएम से कहा कि कार्य की निगरानी कराएं और लापरवाही हो तो अवगत कराएं। इस अवसर पर डीएम विशाख जी अय्यर,एयरपोर्ट डायरेक्टर और अन्य अधिकारी  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *