हालमार्क, रजिस्ट्रेशन मार्क के बारे में बताया
रुड़की।
भगवानपुर के ब्लॉक सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्पाद प्रमाणन, आईएसआई मार्क, हालमार्किगं के बारे में बताया गया। खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मानक ब्यूरो से दिनेश थपलियाल ने ब्यूरो की गतिविधियों हालमार्क, आईएसआई मार्क एवं राजिस्ट्रेशन मार्क के बारे में बताया। सरिता त्रिपाठी ने उत्पादों से संबंधित भारत सरकार के गुणवत्ता नियत्रंण आदेशों के बारे में विस्तार से बताया।
