स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से कार सेवक कोठारी बंधुओं की स्मृति में बेस अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आरंभ क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी के जन संपर्क अधिकारी मणिराम शर्मा व प्रशांत कुकरेती ने कोठारी बंधुओं के चित्र पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मणिराम शर्मा ने सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके हम किसी को नई जिंदगी दे सकते हैं। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के दौरान विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपक गौड़, जितेंद्र बेबनी, मनोज शाह, सचिन नेगी, अंकित नेगी, सुनील अग्रवाल, आशु सतीजा, दिनेश शर्मा, रेखा रावत और राजेंद्र बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *