संस्कार युक्त शिक्षा से ही छात्रों में होगा सदगुणों का विकास: कंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पीपलीधार विद्यालय के नवनिर्मित भवन और प्रयोगशाला निर्माण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने विद्यालय की एक छात्रा के हाथों लोकर्पण कराया। एक करोड़ 44 लाख रुपये की लगात से दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए अच्छा परिसर होना भी जरूरी है। प्रयोगशाला बनने से बच्चों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक शिक्षा भी मिल सकेगी। जिससे उनमें नई तकनीकी के प्रयोग से वैज्ञानिक सोच उत्पन्न होगी। नई तकनीकी और नए प्रयोग से नई-नई सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने संस्कार युक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इससे बच्चों में सदगुणों का विकास होगा। कंडारी ने कहा कि वह देवप्रयाग को आदर्श विधानसभ बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर दिवान सिंह बिष्ट, नरेंद्र कुंवर, प्रकाश जोशी, कैप्टन हिम्मत सिंह, उत्तम नेगी, मुकेश लखेड़ा, सुभाष फोन्दणी, अमित मेवाड़, नरेश नेगी, दीपक राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *