नागरिक मंच की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

कोटद्वार। नागरिक मंच की व्यापार मंडल सभागार में आयोजित मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ समाधान की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की कई समस्याओं का अभी तक उचित समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि नगर निगम ने वहां संचालित होने वाले सार्वजनिक पुस्तकालय को बंद कर दिया है। पूर्व में संचालित हो रहे उक्त पुस्तकालय में लोग व छात्र विभिन्न पत्रिकाओं और अखबारों के माध्यम से ज्ञानार्जन करते थे, लेकिन पुस्तकालय के बंद होने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मालवीय उद्यान में नगर निगम द्वारा कूड़े के ट्रकों को खड़ा करने से बच्चों को खेलने व बुजुर्गों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। इसके अलावा बैठक में कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलने वाली सिद्धबली एक्सप्रैस ट्रेन की गति बढ़ाने, भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता में ट्रचिंग ग्राउंड निर्माण कार्य आरंभ करने, निगम क्षेत्र में सड़कों की हालत दुरस्त करने, क्षेत्र में मेडिकल कालेज खोलने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *