यूकेडी ने किया शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश थम नहीं लग रहा है। सोमवार को यूकेडी ने डोईवाला में प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। सोमवार को डोईवाला में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूकेडी के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री अनर्गल बयानबाजी कर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन मंत्री मोहन असवाल ने कहा कि मंत्री द्वारा दिया गया बयान अशोभनीय है। संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए पीड़ित पक्ष के खिलाफ बयान देना जन भावना के विपरीत है। यूकेडी नेता केंद्र पाल तोपवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विवादित बयान देकर अंकिता के हत्यारों को बचाने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह चौहान, अवतार सिंह बिष्ट, प्रमोद डोभाल, भावना मैठाणी, शुभम जुयाल, विशाल, लक्की, आकाश, विनोद कोठियाल, प्रेमचंद चौहान, पेशकार गौतम, अशोक तिवारी, दिनेश कोठियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *