सवारियां ले जा रही ई रिक्शा में लगी आग
रुड़की। लक्सर से सवारियां बिठाकर सुल्तानपुर जा रहे ई-रिक्शा में लक्सर गांव के पास अचानक आग लग गई। आग लगते ही ई रिक्शा में बैठी सवारियों व उसके चालक ने कूदकर जान बचा ली। शोरगुल सुनकर हाईवे से गुजर रहे मुसाफिर और आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मिट्टी और रेत डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़क गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर लक्सर से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ई रिक्शा पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। आग लगने की वजह ई रिक्शा की बैटरी के तारों में शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
