15 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

 

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पंद्रह लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर पुलिस की दो अलग-अलग टीमें गश्त पर थीं। तभी टैक्सी स्टैंड शाहपुर कल्याणपुर के के पास एक आरोपी कश्मीरा पुत्र फुल्लु निवासी शाहपुर कल्याणपुर कच्ची शराब बेचने जा रहा था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने आदूवाला जुडली के पास से एक अन्य आरोपी मामचंद पुत्र फग्गू निवासी जुडली को भी पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर वैभव गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *