सीएम के समक्ष रखीं समस्याएं

हल्द्वानी। नगर की समस्याओं से वार्ड नंबर 8 की सभासद सुनीता पांडे एवं भाजपा महामंत्री शरद पांडे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया। सभासद सुनीता पांडे ने बताया क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने के कारण बरसात में नगर वासियों के घरों में जलभराव की परेशानी, मिनी स्टेडियम को सिडकुल से हस्तांतरित कर नगर पंचायत को सौंपने, पूरे क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ने एवं खुटानी क्षेत्र के 20 से अधिक परिवारों की पानी की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिस पर पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर की समस्याओं पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *