पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान

रुडकी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह के हरिद्वार रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के पदचिह्नों पर चलकर मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने वह आयाम स्थापित किए जिसका देश हमेशा ऋणी रहेगा। धीर सिंह ने कहा कि उनका सोच विचार था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता। टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। हम सब को एक साथ चलकर अपने देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए। यदि हम उनके दिए गए आदर्शों पर चलते हैं तो यह उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सुशील त्यागी ने कहा कि देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे अटल वाजपेई ने अमीर, गरीब दबे कुचले वर्ग के लोगों को साथ लेकर देश राजनीतिक भागीदारी देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में झबरेड़ा के पूर्व विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, चंचल रोड, सावन रोड, गुरमीत रोड, प्रियांशु, रोहित चौधरी, अबलिश कुमार, सचिन कश्यप, राजन गोयल, नीरज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, शोभित गौतम, हरपाल सैनी, जवाहरलाल, आर्यन, आदित्य रोड, सुशील रोड, सतीश सैनी और नरेश प्रधान, दाताराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *