अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

रुड़की। क्षेत्र में शनिवार सुबह बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। साथ ही रोजमर्रा के काम के लिए भी लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ा। करीब तीन घंटे बिजली कटौती होने से लोग परेशान रहे।भगवानपुर व क्षेत्र के गांव रायपुर, सिसौना, पुहाना, नन्हेड़ा अनन्तपुर समेत आस पास के क्षेत्र में बिजली गुल होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते लोगों को घरों में दुबके रहना पड़ा। कुछ लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर भी बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। जेई विनीत कुमार ने बताया कि बिजली की कोई कटौती नहीं हो रही। ऊपर से रोस्टिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि जितनी बिजली कंट्रोल रूम से उन्हें प्राप्त होती है। वह क्षेत्र में सप्लाई कर दी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *