सुभाष जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान करने पर 51 रक्तदाताओं और 27 संस्थाओं को किया सम्मानित

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय सोमवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे। जिलाधिकारी ने सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान 51 व्यक्तियों और 27 संस्थाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह के माध्यम से हमारी उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। कोविड-19 का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस जैसे-जैसे तरक्की कर रहा है, वैसे-वैसे नई-नई बीमारियां हमारे सामने आ रही हैं। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले लोग सही जानकारी न होने की वजह से रक्तदान करने से घबराते थे, लेकिन अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरके सिंह, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सीपी त्रिपाठी, आपादा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी,डॉ.शशिकांत, महावीर चौहान, दिनेश लखेड़़ा मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित: नेहा मलिक, देवेन्द्र कुमार थापा, आलोक मरोलिया, सुभाष चन्द्र, दिनेश रावत, निशान्त खनी, कुलभूषण शर्मा, डॉ. इन्दौलिया, डॉ. प्रिया चन्द्रा, अनिल अरोड़ा, रीना गौतम, मधु वासन, नयन गुप्ता, विपिन बिष्ट, प्रमोद शर्मा, भारत भूषण, प्रवीन, रवीश भटिजा, योगेन्द्र ढिंगरा, डॉ. विकास दीप, सचिन गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, मेहताब आलम, विकास गुलाटी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *