चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत 20 फरवरी को श्रीकोट गंगानाली निवासी सोबन सिंह मेहता ने कोतवाली श्रीनगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 फरवरी को उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगदी ₹ 5 हजार, सिगरेट के पैकेट, पर्स तथा ड्राईविंग लाइसेंस आदि चोरी की चोरी कर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस ने आरोपी मौ. फरमान(22) निवासी फूलबाग बढ़ापुर जिला बिजनौर यूपी को चोरी की गयी नगदी 2,970 व चोरी के सामान के साथ बढ़ापुर (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह श्रीनगर के श्रीकोट क्षेत्र में नाई की दुकान चलाता है तथा अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी, एसआई लक्ष्मण सिंह कुंवर, आरक्षी संजय कुमार, शशिकांत, हरीश कुमार शामिल रहे।
