महाराष्ट्र विद्यापीठ ने टीएचडीसी के सीएमडी को डी लिट से नवाजा

ऋषिकेश। टीएचडीसी के सीएमडी राजीव विश्नोई को तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ ने डी लिट से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान ऊर्जा क्षेत्र और देश के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। टीएचडीसी के सीएमडी राजीव विश्नोई ने बताया कि शनिवार को तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां विश्वविद्यालय के चांसलर एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के पोते डॉ. दीपक जयंत तिलक ने उन्हें डी लिट से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। कहा कि विद्यापीठ विश्वविद्यालय पुणे में स्थित एक ऐतिहासिक विश्वविद्यालय है, जिसे वर्ष 1921 में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित किया गया था। मालूम हो कि राजीव विश्नोई वर्तमान में एनएचपीसी और निपको के सीएमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वह वर्तमान में इंटरनेशनल कमीशन ऑफ लार्ज डैम्स के भारतीय समिति के अध्यक्ष भी हैं और डैमों की सीस्मिक सुरक्षा पर तकनीकी समिति के लिए आईएनसीओएलडी में भारत के प्रतिनिधि भी हैं। वह वर्ल्ड बैंक एक्सपर्ट ग्रुप के सदस्य भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *