कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजी दो चिट्ठी, काले धन और अमीरों के देश छोड़ने पर पूछे सवाल
देहरादून, 18 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा है कि आज की चिट्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दो चिट्ठी भेजी गई है उसमें प्रधानमंत्री से जवाब मांगा गया है। कहा गया है कि नोटबंदी काल में गुजरात में अहमदाबाद निवासी महेश शाह को 13860 करोड़ के काले धन के साथ पकड़ा गया था। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि चिट्ठी में कहा गया कि इस धन का क्या हुआ? तथा इस व्यक्ति ने जिन लोगों के नाम उजागर किये थे उनके और इस व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई? उन्होंने बताया कि चिट्ठी में इसकी जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। इसकी जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। वहीं दूसरी चिट्ठी में उन्होंने कहा कि आज की चिट्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री को भेजी चिट्ठी में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 में लगभग आठ हजार उच्च आमदनी वाले अमीरों ने भारत छोड़ दिया था। जबकि एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, 2014 के बाद से 23 हजार भारतीय करोड़पति देश छोड़ चुके हैं। इस अवसर पर आज की चिट्ठी में कहा गया कि हाल ही में एक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू रिपोर्ट से पता चला है कि लगभग पांच हजार करोड़पति, अकेले वर्ष 2020 में देश छोड़कर भाग गए हैं। इस अवसर पर चिट्ठी में प्रश्न यह है कि यह लोग भारत वर्ष की कितनी संपदा अपने साथ देश से बाहर ले गये हैं।
