गोवर्धन पर्वत बचाइये कहीं इसे भी बेच न डाले भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

 

मथुरा……

नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस लगातार किसान महापंचायत कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मथुरा में महापंचायत को संबोधित किया। पालीखेड़ा मैदान में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर कई हमले किये। प्रियंका गांधी का भाषण एक तरह से पीएम मोदी को केंद्रित रहा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि किसान कानून अरबपतियों के लिए बनाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सभा करते हुए प्रियंका ने कहा कि इस सरकार का अहंकार भी भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार सबकुछ बेचने पर तुली है। गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए, कल का कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें। केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों-करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया। फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी। तब से यहां अन्नकूट गोवर्धन पूजा होती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादे झूठे निकले। सच्चाई आपके सामने है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अहंकारी प्रधानमंत्री नहीं हैं, कायर प्रधानमंत्री भी हैं। क्योंकि जैसे ही इनकी नीतियों और निर्णयों पर सवाल उठता है तो वह एक दम से पीछे हटकर पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हैं।  भाजपा सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है। आज वो किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए। रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़कर उन्होंने कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। इस सरकार का विवेक मर चुका है।  जब तक किसान लड़ते रहेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी हर दुख में हर दर्द में शामिल होगी। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी इन कानूनों को सबसे पहले रद्द किया जाएगा। इस सरकार को भी भगवान श्रीकृष्ण की वाणी सुनाई देगी। जो जनता कहती है वो सही है। इस सरकार के अहंकार को खत्म करने के लिए जो करना पड़ेगा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *