अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश निरस्त करने पर शिक्षकों में रोष

श्रीनगर गढ़वाल। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश अवकाश निरस्त किए जाने पर शिक्षकों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में ही अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना होता है। अवकाश निरस्त किए जाने से शिक्षकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नेगी ने कहा कि कंपार्टमेंट परीक्षा आगामी 17 जुलाई को है और ग्रीष्मावकाश हेतु जब से विद्यालय बंद हुए हैं तब से ही संबंधित विषय के अध्यापक स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। ग्रीष्मावकाश के शेष दिनों में ऑनलाइन शिक्षण कर छात्रों की तैयारी करवाई जा सकती है। साथ ही पुनः विद्यालय खुलने पर 15 दिनों तक पूरक परीक्षा की अलग से तैयारी की जा सकती है। कहा कि शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की ग्रीष्मावकाश को बहाल करने व व्यवहारिक कठिनाइयों को उनके सम्मुख रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *