दिव्यांगों का राशन कार्ड गुलाबी करने की मांग को प्रदर्शन

रुद्रपुर। दिव्यांगों ने राशन कार्ड को गुलाबी करने की मांग को लेकर दिव्यांग सेवा संस्था की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम मनीष बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में संस्था के जिलाध्यक्ष मो.जीशान ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कई दिव्यांगों के परिवार में राशन कार्ड नहीं है। यदि दिव्यांगों का राशन कार्ड समय पर बन जाए तो उनको खाद्यान्न की समस्या से निजात मिल सकती है और उनको जीवन यापन करने में सुविधा होगी। एसडीएम ने दिव्यांगों को राशन कार्ड जल्द से जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लक्ष्मी, रोशनी, अनीता, पुष्पा देवी, शान्ति देवी, मनीषा, प्रियंका सैनी, राजकुमार यादव, संजय, दिलीप, राकेश कुमार, बबलू सागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *