कम दृश्यता के चलते नहीं लैंड हो सकी दिल्ली की फ्लाइट

रुद्रपुर। इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली फ्लाइट कम दृश्यता के चलते लैंड नहीं हो सकी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से शनिवार को 47 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट अपने समय सुबह 8.15 बजे पंतनगर के लिए रवाना हुई। फ्लाइट पंतनगर अपने सही समय सुबह 9.15 बजे आ गई, लेकिन कम दृश्यता के चलते फ्लाइट कुछ देर तक एयरपोर्ट के ऊपर उड़ती रही और फिर दिल्ली के लिए वापस लौट गई। इससे फ्लाइट में बैठे यात्री पंतनगर नहीं उतर सके। साथ ही पंतनगर से जाने वाले 70 यात्री फ्लाइट न उतरने से दिल्ली को नहीं जा सके। इंडिगो ने दिल्ली जाने वाले कुछ यात्रियों को टैक्सी से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की, जबकि कुछ यात्रियों ने अपनी सुविधानुसार यात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *