पिथौरागढ़। नगर के एलएसएम महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। आयोजक डॉ. सरोज वर्मा ने बताया कि आगामी आठ और नौ जुलाई को संगोष्ठी होगी। इस दौरान उत्तराखंड राज्य में महिलाओं की प्रभावी भूमिका, 30 प्रतिशत आरक्षण विषय पर बुद्धिजीवी अपने विचार रखेंगे।