पौड़ी में महंगाई पर केंद्र सरकार को कोसा

पौड़ी। देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार को महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। गुरुवार को कांग्रेसी महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महंगाई के लिए पूरी तरह से सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। डीजल पेट्रोल से लेकर रसोई गैस व तेल और दालें तक महंगी हो गई हैं। महंगाई की आंच महिलाओं के किचन तक पहुंच रही है। जिससे लोग परेशान हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता मंजू देवी, विमला देवी, कवोतरी देवी, मीनाक्षी, बीना देवी, मनीष खंडूड़ी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, नवल किशोर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *