कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हल्द्वानी। गौलापार में एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लामाचौड़ निवासी किशन सनवाल ने बताया कि रामबाग गौलापार निवासी नीरज बेलवाल (48) उनके जीजा थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। गुरुवार को अपनी बाइक से गांव में ही धान लगाने के लिए मजदूरों को लेने के लिए जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। दुर्घटना में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों व परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शिकायत पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *