पहाड़ी क्षेत्र में जेसीबी चलने की शिकायत पर एसडीएम ने की जांच

ऋषिकेश। सनगांव भगवानपुर में बन रहे एक निजी संस्थान में बिना परमिशन जेसीबी चलने का मामला सामने आया है। शिकायत पर डोईवाला के एसडीएम ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की और आवश्यक दस्तावेजों को जांचा। शनिवार को एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी सनगांव भगवानपुर में बन रहे एक निजी कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान हेमंती रावत द्वारा बिना परमिशन के पहाड़ी क्षेत्र में जेसीबी चलने की शिकायत की गई थी और उक्त भूमि में ग्राम पंचायत की भूमि होने की बात भी उन्होंने की थी। उनकी शिकायत पर तहकीकात की जा रही है। मामले में आरोपी से जमीन के दस्तावेज मांगे गए हैं, जो मौके पर नहीं मिल पाए हैं। उन्हें भूमि के कागजों को तहसील में लाने को बोल दिया गया है। इसके अलावा आरोपी को बेसमेंट खुदाई के लिए डीएम से अनुमति प्राप्त है। उन्होंने एमडीडीए का नक्शा भी पास करवाया हुआ है। ऐसे में भूमि संबंधित कागज देखने के बाद जमीन का सीमांकन किया जाएगा, कि कहीं इसमें कोई राजस्व विभाग की जमीन तो नहीं है। मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *