डीएम ने किया आरटीओ का जवाब तलब

पौड़ी। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने ड्रंक एंड ड्राइविंग के महज छह चालान करने पर परिवहन विभाग को जमकर फटकार लगाते हुए आरटीओ का जवाब भी तलब किया। डीएम डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि संबंधित अफसरो को एक महीने के भीतर सरकारी व गैर सरकारी वाहनों पर ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में 50 चालान करने का लक्ष्य सौंपा था। लेकिन परिवहन विभाग ने महज 6 चालान ही किए गए। जिस पर डीएम डा. चौहान ने परिवहन विभाग को जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने आरटीओ अनीता चंद का जवाब तलब किया। बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा साल 2013 से लेकर जून 2023 तक जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर एक जीआईएस मैप व दुर्घटनाओं पर गहनता से अध्ययन किया गया। जिसकी रिपोर्ट विभाग को डीएम को प्रस्तुत की। बताया कि इन 10 सालों में कुल 202 दुर्घटनाएं हुई हैं। जिसमें से 186 की मृत्यु जबकि 639 घायल हुए। जिले में इन दस सालों में हुए दुर्घटनाओं की रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि दुघर्टनाओं को रोकने के लिए व संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए जीआईएस मैपिंग की जाएगी। कहा कि यह एक भरोसेमंद और प्रभावी तकनीक है। ह जून में जी-20 व कांवड़ ड्यूटी के कारण पुलिस विभाग द्वारा एमवी एक्ट के तहत की जाने वाली कार्यवाही में कमी आयी है। कहा कि चालानी कार्यवाही में 15 दिन के भीतर पुनः प्रगति लायी जाएगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि पीएस बृजवाल, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि डीपी नौटियाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, ईओ नगर पालिका परिषद पौड़ी गौरव भसीन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *