थत्यूड़ में आई फ्यू फैलने से लोग परेशान

नई टिहरी। जौनपुर के थत्यूड़ बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में आई फ्यू फैलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आई फ्लू के कारण आंखों में जलन, पानी आना, आंख का लाल होने के साथ सूजन आदि शिकायत लोगों द्वारा की गई है। सीएचसी थत्यूड़ के सहायक नेत्र चिकित्सक गजेंद्र पंवार ने बताया कि आजकल प्रत्येक दिन ओपीडी में 15 से 20 मरीज आई फ्लू के रोग के आ रहे हैं। बताया बरसात के मौसम में आई फ्लू की बीमारी ज्यादा फैलती है। उन्होंने लोगों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने दिन में चार से पांच बार आई ड्रॉप डालने के साथ हाथों से आंख को न छूने की सलाह भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *