घर में घुसकर मारपीट का आरोप

रुड़की। एक ग्रामीण ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिकरोड़ा गांव निवासी इरफान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के तीन लोग उनके घर में घुस गए और उनके बच्चों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि पीड़ित इरफान की तहरीर पर हसीन, मोबिन और अदनान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *