संस्कृत छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
हरिद्वार। जय भारत साधु महाविद्यालय के छात्रों और अध्यापकों द्वारा संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्रों ने अलकनंदा घाट पर स्वच्छता कार्य किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाणी भूषण भट्ट ने छात्रों को स्वच्छता के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. दीप शिखा शील, रेखा राजपूत, अनंत भट्ट, अमन, अरविंद जोशी, दुर्गेश, प्रीतम, आदर्श, अंश, विकास, प्रकाश, चाल्सु, नीरज आदि शामिल रहे।
