नेपाल दार्चुला में 565ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा

पिथौरागढ़। भारत तस्करी कर लाई जा रही चरस के साथ नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय दार्चुला पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान नगर पालिका-2 के कोटथला निवासी व्यापारी राम सिंह धामी के पास से 565ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को भारत में सप्लाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *