पौड़ी में भाजपाईयों ने मनाया सीएम का जन्म दिन
पौड़ी। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर जहां युवा मोर्च ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया वहीं जिला अस्पताल में मरीजों को भाजपाइयों ने फल वितरण भी किया। पार्टी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत और महामंत्री शशि रतूड़ी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास योजनाएं गतिमान है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयूर भट्ट, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला मंत्री नरेंद्र रावत, प्रियंका थपलियाल, सुमनलता, नीलम जुयाल, राजेंद्र रावत, ओपी जुगरान, संजय रावत, मयंक रावत,अभिषेक नौटियाल आदि भी मौजूद रहे।
