भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों की बस्तियों में संपर्क किया
रुद्रपुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती टोली संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने सिसैया-खेलड़िया और बगुलिया ग्रामों की बस्तियों में संपर्क किया। इस दौरान अभियान के प्रमुख रामू जोशी ने भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने अनुसूचित समाज की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। भाजपा मंडल महामंत्री हृदय प्रसाद के आवास पर जाकर जलपान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। इनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नौसर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, विस्तारक श्रीपाल राणा, राम पांडे, मनोज शाही, इंद्रपाल मान, धन सिंह, कन्हैया मोहन चुफाल, हरिहर, राम दयाल, रामा शंकर, मेवालाल, राम दरस, आशु पासवान, स्वामीनाथ आदि रहे।
