मेयर रामपाल ने लिया अंगदान का संकल्प

रुद्रपुर।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मेयर रामपाल सिंह ने अंगदान का संकल्प लिया है। मेयर ने अंगदान का फार्म भरते हुए मरणोपरांत अपने सभी जरूरी अंगों को दान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंगदान सबसे बड़ा पुण्य है। मृत्यु के बाद शरीर के अंग किसी के काम आ जाएं तो इससे बड़ा पुण्य कुछ और नहीं हो सकता। मेयर ने लोगों से भी अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया है। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, भुवन गुप्ता, सुनील ठुकराल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *