कण्वघाटी चिकित्सालय को अपग्रेड करने की मांग

कोटद्वार

नागरिक मंच ने प्रदेश सरकार से कोटद्वार के कण्वघाटी स्थित चिकित्सालय को अपग्रेड करने और कोटद्वार में मेडिकल कालेज की स्थापना करने की मांग की है।
इस संबध में मंच अध्यक्ष सी पी नैथानी और महासचिव अतुल भट्ट की ओर से मुख्यमंत्री व प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज स्थापित किए जाने का प्रकरण लंबे समय से लंबित है। इस संबध में मंच लगातार कार्रवाई करने की मांग करता आ रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं बेस अस्पताल कोटद्वार पर अत्यधिक क्षेत्रों का दवाब होने के चलते कण्वघाटी स्थित राजकीय चिकित्सालय को अपग्रेड कर बेस अस्पताल बनाया जाना चाहिए ताकि पूरे क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *