सम्मान समारोह 1 नवंबर को
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से 1 नवंबर को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के सभागार में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह में विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून व पौड़ी के विद्यालयों की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2023 के मैरिट सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पं दीनदयाल नवानी स्मृति प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी मंच अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने दी।
