सीनियर सिविल जज ने बंदीगृह का निरीक्षण किया
पिथौरागढ़
नगर के कोतवाली के समीप स्थित बंदीगृह का सीनियर सिविल जज विभा यादव और तहसीलदार पिंकी आर्या ने संयुक्त तौर पर निरीक्षण किया। बुधवार को दोनों बंदीगृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उन्हें विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि अब हर आरोपी नि:शुल्क पैरवी के लिए अधिवक्ता प्राप्त करने के लिए अधिकृत है।
