ध्यानपुर में ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
रुद्रपुर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत ध्यानपुर में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हथकरघा विभाग, गन्ना विकास विभाग, नलकूप विभाग, खाद्य विभाग, आयुष्मान भारत, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, नाबार्ड, स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज के स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारियों ने आत्मा योजना, केसीसी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक कृषि एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएमकेएस बाई योजना पीएम उज्ज्वला योजना की जानकारी दी। कृषकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के अनुभव साझा किये। यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जटौनी, दीपचन्द पन्त, सहायक अभियन्ता उपखण्ड प्रथम एमएस जंगपांगी, लीड बैंक मैनेजर समर सिंह राणा मौजूद रहे।
