शादी में आए दो लोगों की बाइक चोरी
रुड़की
शादी में आए दो लोगों की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने झबरेड़ा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मंगलौर गांव पीरपुरा निवासी गौरव ने बताया कि वह इकबालपुर के बलदेव नगर में एक शादी कार्यक्रम में बाइक से गए हुए थे। कार्यक्रम के बाद बाइक लेने गए थे मौके पर नहीं मिली। वहीं, दूसरी ओर देवपुर मकनपुर निवासी टीटू कुमार कस्बा झबरेड़ा के मंगलौर मार्ग स्थित अनवी फॉर्म में हो रही एक शादी कार्यक्रम में आए थे। बाइक बाहर खड़ी कर खाना खाने चले गए। जब लौटे तो मौके पर बाइक नहीं मिली। दोनों ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में दोनों पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
