अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से मांगे आवेदन

नई टिहरी

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए जिला खेल विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी ऋतु जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार के आउट ऑफ टर्न के तहत अंर्तराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए 18 दिसंबर तक आवेदन पत्र मांगे हैं। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि तक जिला खेल विभाग कार्यालय नरेंद्रनगर में आवेदन जमा करने को कहा है। ताकि आवेदन पत्रों को जरूरी औपचारिकताओं के लिए खेल निदेशालय को भेजा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *