सरकारी संपत्तियों से होर्डिंग हटाने के आदेश

रुद्रपुर

एसडीएम तुषार सैनी ने सोमवार को नगरपालिका सितारगंज, नगर पंचायत शक्तिगढ़ व नानकमत्ता के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया।
यहां ईओ व कर्मचारियों को नगर के वार्डों में स्वच्छता रखने, जलभराव को रोकने के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर की सरकारी संपत्तियों से प्रचार सामग्री, होर्डिंग, बैनर हटाने के आदेश दिए। उन्होंने स्वच्छता के लिए अभियान चलाने को कहा। एसडीएम ने शक्तिगढ़ व नानकमत्ता में भी नगरपालिका कर्मियों को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही अलग-अलग बैठकें आयोजित कर व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *