40 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
काशीपुर
कच्ची शराब की तस्करी करती एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। शनिवार रात कुंडा थाने के उपनिरीक्षक होशियार सिंह गश्त पर थे। गढ़ीनेगी में कच्चे रास्ते से एक महिला सिर पर सफेद रंग का प्लास्टिक का बैग ले जाते हुए दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से कट्टे में काले रंग की रबड़ ट्यूब में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। महिला ने अपना नाम संतोष कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी ग्राम गढ़ीनेगी बताया।
