यूपीएसी परीक्षा में हल्द्वानी के अभिजीत को मिली सफलता

हल्द्वानी

संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में हल्द्वानी निवासी डॉ. अभिजीत बृजवासी ने सफलता प्राप्त की है।  उनका चयन सीएमएस ग्रेड 1 के पद पर हुआ है।  आयोग द्वारा जारी की गई चयन सूची में डॉ. अभिजीत 20 वे स्थान पर है।  उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के बाद एम्स नागपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया अभिजीत का चयन इससे पूर्व अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महत्व संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में भी हो चुका है । उनके पिता योगेश चंद्र बृजवासी शिक्षक हैं।  निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, पार्षद धीरेंद्र रावत, दिनेश थुवाल, बालम सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *