पीठ बाजार लगाने पर पंद्रह लघु व्यापारियों के चालान
रुड़की
पुलिस की चेतावनी के बावजूद पीठ बाजार सजाने पर पुलिस ने पंद्रह लघु व्यापारियों के चालान किए। पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन न करें अन्यथा दोबारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने सड़क किनारे बाजार लगाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मेन बाजार से रामपुर रोड तक सड़क किनारे बाजार सजाने वालों को खदेड़ दिया था। साथ ही हर गुरुवार को रामपुर रोड पर अवैध पीठ बाजार न लगाने की भी चेतावनी जारी की थी।
