एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे राशन डीलर
रुड़की
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक में राशन डीलरों की दिक्कतों पर चर्चा हुई। इसमें एक जनवरी से प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियों पर भी विचार किया गया। कृषि उत्पादन मंडी परिसर के चौधरी चरण सिंह सभागार में राशन डीलरों की परेशानी तथा उनके मानदेय और कमीशन आदि के भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक जनवरी 2024 से राशन वितरण का कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उन्होंने विक्रेताओं को मानदेय दिए जाने की व्यवस्था की मांग की।
