पुलिसकर्मी ने चयन आयोग की फर्जी मेल आईडी बनाई

देहरादून

पीएसी के एक जवान ने अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की फर्जी वेबसाइट बनाकर एक महिला को नियुक्ति पत्र भेज दिया। आयोग ने जुलाई में विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा कराई थी।रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि मामले में आयोग के अनुभाग अधिकारी प्रमीत सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि आयोग के सचिव के व्हाट्सएप पर स्नातक स्तरीय परीक्षा में आठ अभ्यर्थियों को नामांकित करते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ था। इस संबंध में आयोग ने एसटीएफ से जांच कराई। उप महानिरीक्षक एसटीएफ की जांच में पता चला कि आयोग की ओर से नौ जुलाई 2023 में विभिन्न पदों पर लिखित परीक्षा कराई गई थी। माया खंकरियाल भी इस परीक्षा में शामिल हुईं। जो लिखित परीक्षा में पास नहीं हो पाई। लेकिन उसे ई मेल पर आयोग की मिलती जुलती मेल आईडी से एक फर्जी नियुक्ति पत्र प्रेषित किया गया था। जांच में पता चला कि यह ईमेल आईडी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज भट्ट द्वारा अपने मोबाइल फोन से बनाई गई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने धोखाधड़ी और आयोग की छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *