डेढ़ लाख की जैकेट के साथ दो पकड़े
पिथौरागढ़
खोतिला में सशस्त्र सीमा बल 11वीं वाहिनी और पुलिस की संयुक्त टीम ने डेढ़ लाख की जैकेट के साथ दो लोगों को पकड़ा है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अभिरंजन कुमार के नेतृत्व में टीम ने काली नदी किनारे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रविन्द्र और गोपाल डडाल के पास से तीन बोरी जैकेट बरामद हुई। जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
