दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला

रुद्रपुर

ससुराल वालों ने दहेज की खातिर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह छह अक्टूबर 2022 को मोहम्मदी लखीमपुर में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से उसके पति, जेठ और सास ससुर दहेज में कार, बाइक, हीरे की अंगूठी व पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि एक दिन जेठ ने पीड़िता को बुरी नियत से पकड़ कर अश्लील हरकते की। लेकिन सास ससुर ने पीड़िता पर उल्टा इल्जाम लगा कर मारपीट की। बीती सात मई 2023 को ससुराल वालों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *