भाकियू पथिक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन पथिक ने प्रशासिनक भवन में बैठक के बाद तहसील परिसर पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रभारी मदनपाल सिहं ने की। इसका संचालन पिरथी सिंह ने किया। बैठक की शुरुआत करते हुए तहसील अध्यक्ष चौ. अनिस कुमार ने कहा कि दो माह से गन्ना मील चल रहे हैं। अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने लागत को देखते हुऐ गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की।
