गाली गलौज का विरोध करने पर चलाई थी गोली

रुड़की

दो दिन पहले झबरेड़ी मार्ग स्थित काली माता मंदिर के पास चली गोली प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस युवक को गोली लगी है उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने युवक पर गोली चलाई थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि ग्राम झबरेड़ी निवासी सुदेश पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र नितिन उर्फ मोनू दो दिन पहले देर शाम झबरेड़ा से अपने घर आ रहा था। कस्बे से कुछ आगे काली माता मंदिर के पास पीछे से आ रहे विकेश उर्फ मिलिट्री पुत्र कुलबीर ने नितिन के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर विकेश ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से नितिन के उपर फायर झोंक दिया। इस दौरान नितिन की कमर में बाई ओर गोली लग गई। यह देख पास में मौजूद शेर सिंह ने शोर मचाया तथा आरोपी को रोकने का प्रयास किया। तो विकेश ने शेर सिंह पर भी गोली चला दी। दोनों घायलों का हायर सेंटर भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी का अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *