पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया भावपूर्वक याद
बागेश्वर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा उन्हीं दे दिया था। आज देश में जवान और किसान दोनों परेशान हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, मनमोहन जौहरी, कुंदन गिरी, गोपाल राम टम्टा, किशन गिरी, गोपा धपोला, नवीन साह, भैरवनाथ टम्टा, सुंदर लाल, गोकुल परिहार, ललित गिरी आदि मौजूद रहे।