अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोध दिवस पर गोष्ठी आयोजित

 

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोध दिवस पर निर्वाण नशा उन्मूलन पुनर्वास केंद्र हीरा नगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि नशा देश समाज के लिए घातक है। युवाओं को इसके खिलाफ खड़ा होना जरूरी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने लोगों से नशे के काले कारोबार में लेगे लोगो की सूचना पुलिस को देने की अपील की। निर्वाण केंद्र की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रश्मि पंत ने नशे से पीडि़त लोगों के इलाज को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर नशे से होने वाले नुकसान पर नाटक किया गया। इस दौरान सीओ शांतनु पाराशर, काउंसलर दिनेश आगरी, ललिता कोशियारी, धीरेंद्र जड़ोत, उमेश बनकोटी, संजय पर्गाई, गिरीश रेखाडी, आनंद कर्मयाल, मनीष बिष्ट, दीपक रौतेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *